मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 13, 2024 9:09 अपराह्न

printer

बिहार से मॉनसून की पूरी तरह से वापसी हुई

बिहार से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की पूरी तरह वापसी हो गयी है। मॉनसून के मौजूदा सीजन में राज्यभर में सात सौ अंठानवे मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी, जो सामान्य से बीस प्रतिशत कम है। राज्य में मॉनसून के दौरान औसत सामान्य बारिश का आंकड़ा 992 मिलीमीटर है।
 
 
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मॉनसून की वापसी का सिलसिला ग्यारह अक्टूबर को शुरू हुआ था और अब पूरी तरह इसकी वापसी हो गयी। इस वर्ष मॉनसून का आगमन बीस जून को हुआ था। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की वैज्ञानिक ने बताया कि अगले तीन दिनों तक राज्य में बारिश की संभावना नहीं है।

इधर, पछुआ हवा के प्रभाव से तापमान में धीरे- धीरे कमी दर्ज की जा रही है। इससे ठंड का एहसास होने लगा है।