अप्रैल 22, 2025 10:25 पूर्वाह्न

printer

बिहार सरकार ने पश्चिम चंपारण के बगहा से भोजपुर के पातर तक नये राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा

राज्य सरकार ने पश्चिम चंपारण के बगहा से भोजपुर के पातर तक नये राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। इसका नाम ‘नारायणी-गंगा कॉरिडोर’ दिया गया है। पथ निर्माण विभाग ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से अनुरोध किया है कि वह इसकी संभाव्यता रिपोर्ट तैयार करे ताकि डीपीआर बनाने की कार्रवाई शुरू की जा सके। प्रस्तावित एनएच की लंबाई दो सौ पच्चीस किलोमीटर होगी और इस पर लगभग चार हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस एनएच को ग्रीनफील्ड हाईस्पीड कॉरिडोर के तौर पर विकसित किया जाएगा।