मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 28, 2024 9:58 अपराह्न

printer

बिहार :  सतर्कता जागरुकता सप्ताह की शुरुआत, कर्मियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ 

सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा को बढावा देने और भ्रष्टाचार मुक्त समाज का लक्ष्य हासिल करने के लिए आज से पूरे देश में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती सप्ताह के स्मरण में प्रत्येक वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है। इस सप्ताह का विषय है- राष्ट्र की समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा की संस्कृति। सप्ताह की शुरूआत मंत्रालयों, विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, बैंकों और अन्य सभी संस्थानों के कर्मचारियों के शपथ ग्रहण के साथ हुई।
आकाशवाणी पटना के परिसर में भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा और सतर्कता की प्रतिज्ञा ली। बिहार में विभिन्न विभागों में सतर्कता जागरुकता की शपथ ली गयी।
 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला