विधान सभा की चार सीटों पर उप चुनाव के लिए नामांकन कार्य भरने का कार्य समाप्त होने के बाद चुनाव प्रचार में तेजी आने लगी है । एनडीए और महागठबंधन दोनों के स्टार प्रचारक और वरिष्ठ नेता प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने रामगढ विधान सभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। श्री जायसवाल ने कहा कि केवल भाजपा ही विकास को बढावा देने वाली पार्टी है, जो जदयू के साथ मिलकर राज्य को प्रगति के पथ पर अग्रसर कर रही है।
इधर, महागठबंधन के नेताओं ने कल इमामगंज क्षेत्र में बांके बाजार में राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार किया। वहीं, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इमामगंज में एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार किया। जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने तरारी विधान सभा क्षेत्र में कई सभाओं को संबोघधित किया।
उप चुनाव में एनडीए की ओर से भाजपा दो, जदयू एक और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा एक एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल तीन प्रत्याशी और सीपीआई माले का एक उम्मीदवार चुनावी किस्मत आजमा रहा है।