मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 20, 2024 3:27 अपराह्न

printer

बिहार विधान सभा उप चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने तीन उम्मीदवार घोषित किये

बिहार में विधानसभा की चार सीटों तरारी, बेलागंज, इमामगंज और रामगढ़ के उप चुनाव को लेकर महागठबंधन ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये। राष्ट्रीय जनता दल से रामगढ़ की सीट पर अजीत कुमार सिंह चुनाव लड़ेंगे, इमामगंज से पार्टी ने रौशन कुमार मांझी को उम्मीदवार बनाया है।
 
 
बेलागंज सीट पर भी राष्ट्रीय जनता दल चुनाव लड़ेगा। यहां से विश्वनाथ कुमार सिंह को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि सीपीआई माले तरारी सीट से राजू यादव को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।
 
 
इधर, भाजपा के बाद जनता दल यूनाईटेड ने भी बेलागंज से उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। यहां से पूर्व विधान पार्षद मनोरमा देवी चुनाव लड़ेगी। कल भाजपा ने तरारी और रामगढ़ सीट से अपने प्रत्याशियों की घोषणा की थी। वहीं, इमामगंज सीट पर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा चुनाव लड़ेगा। इस सीट पर आपदा प्रबंधन मंत्री संतोष कुमार सुमन की पत्नी दीपा माझी चुनाव लड़ेंगी।
 
 
राज्य के उप चुनाव वाले चारों सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। नामांकन की अंतिम तिथि पच्चीस अक्टूबर तक निर्धारित है। अट्ठाईस अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जाँच होगी। मतदान तेरह नवंबर को होगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला