बिहार विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए नई दिल्ली में आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के सहयोगियों के नेताओं के बीच गहन विचार-विमर्श जारी है। केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ मुलाकात की और सीट बंटवारे को लेकर चर्चा की। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा भी श्री नड्डा से मिले। भाजपा कोर कमेटी की बैठक भी भाजपा अध्यक्ष के आवास पर आयोजित की गयी थी। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह और पार्टी के अन्य नेताओं ने भागीदारी की। इस बैठक में राज्य में एनडीए सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे और भाजपा उम्मीदवारों के संभावित नाम को लेकर चर्चा हुई।
Site Admin | अक्टूबर 11, 2025 8:05 अपराह्न
बिहार विधानसभा चुनाव: NDA सहयोगी दलों के नेताओं के बीच सीट बंटवारे पर गहन विचार-विमर्श जारी