अक्टूबर 30, 2025 11:13 पूर्वाह्न

printer

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंकी

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। एनडीए और महागठबंधन दोनों के स्टार प्रचारक और वरिष्ठ नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए कई चुनावी रैली और जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी आज मुजफ्फरपुर और छपरा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

 

दूसरी ओर, महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव आज 10 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। जैसे-जैसे पहले चरण का मतदान नज़दीक आ रहा है, विभिन्न दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज़ होता जा रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 विधानसभा सीटों के लिए 6 नवंबर को मतदान होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला