अक्टूबर 18, 2025 10:21 अपराह्न

printer

बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा महागठबंधन से हुआ अलग

झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन से अलग हो गई है।

पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज संवाददाताओं को बताया कि पार्टी बिहार की छह सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। ये सीटें हैं: चकाई, धमधा, कटोरिया, मनिहारी, जमुई और पीरपैंती। पार्टी ने पहले भी इन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। उनका दावा है कि इन इलाकों में पार्टी का मजबूत आधार है।