अक्टूबर 9, 2025 6:03 पूर्वाह्न

printer

बिहार विधानसभा चुनाव: निर्वाचन आयोग ने जमीनी स्तर पर मतदान केंद्रों में सुधार के व्यापक निर्देश जारी किए

बिहार में आगामी  विधानसभा चुनावों में मतदान को सुचारू और सुलभ तरीके से करने के लिए, निर्वाचन आयोग ने जमीनी स्तर पर मतदान केंद्रों में सुधार के व्यापक निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक मतदान केंद्र में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए रैंप और सुलभ बुनियादी ढांचा, सुरक्षित रास्ते, साइनेज, पेयजल, शौचालय, उचित प्रकाश व्यवस्था और प्रतीक्षालय होना अनिवार्य है। मतदान केंद्रों पर भीड़भाड़ कम करने के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार होने चाहिए। साथ ही सभी जिलों में स्थानीय कलाकृतियों और पर्यावरण-अनुकूल सामग्रियों से सुसज्जित आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए जाएँगे। ये निर्देश आयोग ने न केवल मतदान प्रतिशत बढ़ाने, बल्कि मतदान की गरिमा और सुविधा को बढ़ाने के इरादे से जारी किए हैं।