बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है। एनडीए और महागठबंधन तथा अन्य राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक और वरिष्ठ नेता चुनावी क्षेत्रों में कई चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। एनडीए की ओर से, वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भागलपुर और अररिया में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और मधुबनी ज़िलों में चुनावी रैलियाँ करेंगे तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीतामढ़ी और पूर्वी चंपारण ज़िलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी प्रसाद यादव आज मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया ज़िलों में 18 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।