राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए ने बिहार चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
101 ही सीटें जनता दल यूनाइटेड को भी दी गई हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीटों पर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
यह घोषणा नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में सहयोगी दलों के शीर्ष नेताओं की औपचारिक बातचीत के बाद की गई।