बिहार विधानसभा चुनावों के सुचारू संचालन के लिए लगभग 8.50 लाख अधिकारियों को तैनात किया गया है। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि इन कर्मियों में लगभग 4.53 लाख मतदान कर्मी, 2.50 लाख पुलिस कर्मी, 28 हज़ार से अधिक मतगणना कर्मी और 18 हज़ार माइक्रो ऑब्ज़र्वर शामिल हैं।
आयोग ने कहा कि बिहार में पहली बार सभी 243 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सामान्य पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 38 पुलिस पर्यवेक्षक और 67 व्यय पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं। ये पर्यवेक्षक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में किसी भी समस्या के समाधान के लिए नियमित रूप से राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों से मिलेंगे। निर्वाचन आयोग ने कहा कि 90 हज़ार 712 बूथ स्तरीय अधिकारी और 243 निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी मतदाताओं के लिए फ़ोन कॉल और ईसीआईनेट ऐप पर उपलब्ध रहेंगे।