मार्च 12, 2026 1:44 अपराह्न

printer

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर यादव कल नागालैंड के 23वें राज्यपाल के रूप में लेंगे शपथ

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, नंद किशोर यादव कल नागालैंड के 23वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह कोहिमा स्थित लोक भवन में आयोजित किया जाएगा। श्री यादव ने बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकारों में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा पर्यटन मंत्री सहित कई महत्वपूर्ण पदों का कार्यभार संभाला है। श्री नंद किशोर यादव को 5 मार्च को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

मणिपुर के राज्यपाल, अजय कुमार भल्ला पिछले वर्ष 25 अगस्त से नागालैंड के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।