फ़रवरी 27, 2025 1:11 अपराह्न

printer

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र कल से

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र कल से शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां सेन्ट्रल हॉल में विधानसभा और विधान परिषद की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद दोनों सदनों की अलग-अलग बैठक होगी। कल राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जायेगा। उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी तीन मार्च को वित्तीय वर्ष दो हजार पच्चीस-छब्बीस का आम बजट पेश करेंगे। चार मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा और सरकार का उत्तर होगा। पांच मार्च को बजट पर सामान्य विमर्श होगा। वहीं, छह मार्च को बजट पर सामान्य विमर्श के साथ ही सरकार का उत्तर भी होगा। अट्ठाईस मार्च तक चलने वाले सत्र में कुल बीस बैठकें होंगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला