मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 5, 2024 11:57 पूर्वाह्न

printer

बिहार: राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री प्रोफेसर सुनील कुमार ने भी प्रदेश वासियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में उत्कृष्ट शिक्षा को मानव संसाधन के विकास का मेरुदंड मानते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बहुयामी प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि बच्चों के बौद्धिक विकास, उच्च नैतिक मूल्यों के संचार और चरित्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि शिक्षक छात्रों के व्यक्तित्व के विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं।