अक्टूबर 7, 2023 7:58 अपराह्न | bihar news

printer

बिहार: राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एशियाई खेलों में पहली बार 100 से अधिक पदक जीतने पर भारतीय दल को बधाई दी

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चीन में चल रहे एशियाई खेलों में पहली बार 100 से अधिक पदक जीतने पर भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। दोनों ने अपने बधाई संदेश में कहा कि इस उपलब्धि से विश्व खेल जगत में भारत की प्रतिष्ठा बहुत बढ़ी है। राज्यपाल ने कहा कि इस उपलब्धि में महिला खिलाड़ियों की उपलब्धि उल्लेखनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उपलब्धि से सभी भारतवासी काफी गौरवान्वित हैं।