मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 29, 2024 5:57 अपराह्न

printer

भारत से 10 साल में विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, उल्टी गिनती शुरू- राजनाथ सिंह

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि 10 साल बाद कांग्रेस पार्टी भारत से विलुप्त हो जाएगी क्योंकि उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

 

काराकाट संसदीय क्षेत्र के बिक्रमगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने 52 वर्षों से अधिक समय तक इस देश पर अपने दम पर शासन किया लेकिन देश का विकास करने में विफल रही। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में कई हार के बाद कांग्रेस सिमट रही है ।

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल भी अपने चुनाव चिन्ह लालटेन की तरह लुप्त हो जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं जिन्होंने इस देश को सभी मोर्चों पर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

 

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल में शुरू की गई कल्याणकारी पहलों को एनडीए के तीसरे कार्यकाल में और व्यापक किया जाएगा। जैसे कि 70 साल और उससे अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को उनके वर्ग, धर्म और पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला