बिहार में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी वर्गों के लोग तिरंगा यात्रा, बाइक रैली और अन्य गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा द्वारा आयोजित पटना में तिरंगा पदयात्रा का नेतृत्व किया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों ने राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर इसी तरह की तिरंगा पदयात्रा का नेतृत्व किया। पटना में सशस्त्र सीमा बल और भारत-नेपाल सीमा पर स्थित इसकी विभिन्न बटालियनों ने भी तिरंगा रैली का आयोजन किया। शिक्षा विभाग ने भी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों के साथ-साथ हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए।
Site Admin | अगस्त 13, 2025 10:16 अपराह्न
बिहार में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी वर्गों के लोग तिरंगा यात्रा, बाइक रैली और अन्य गतिविधियों में भाग ले रहे हैं