जुलाई 25, 2025 1:35 अपराह्न

printer

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर विपक्षी सदस्‍यों के हंगामे के कारण राज्य विधानसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्‍थगित

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर विपक्षी सदस्‍यों के हंगामे के कारण राज्य विधानसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्‍थगित कर दी गई है। 

   

सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने पर राष्‍ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी-माले और अन्‍य विपक्षी दल सदन के बीचोंबीच आ गए और मतदाता सूची जांच के मुद्दे पर सरकार के विरूद्ध नारेबाजी करने लगे। हंगामा जारी रहने पर अध्‍यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी।

   

सदन में उपस्थित मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने भी विपक्षी सदस्‍यों के व्‍यवहार की आलोचना की।

   

बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज अंतिम दिन है। यह 17वीं बिहार विधानसभा का अंतिम सत्र भी है।

   

पिछले पांच दिनों से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हो रही है।

   

सदन में कल सर्वदलीय विशेष चर्चा हुई। लेकिन भोजनावकाश के बाद सत्र फिर शोरशराबे का साक्षी बना। राज्‍य में विधानसभा चुनाव इस वर्ष अक्‍तूबर-नवम्‍बर में होने की आशा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला