अक्टूबर 31, 2025 9:45 अपराह्न

printer

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने खराब मौसम के बावजूद रोड शो किया

बिहार में विभिन्‍न राजनीतिक दलों के स्‍टार प्रचारक और वरिष्‍ठ नेताओं ने आज विभिन्‍न निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। खराब मौसम के कारण अनेक नेताओं को अपनी जनसभाएं स्‍थगित भी करनी पड़ी। कई वरिष्‍ठ नेताओं ने लगातार बारिश के बावजूद पार्टी उम्‍मीवारों के समर्थन में रोड शो किया।