मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 3, 2024 7:37 अपराह्न

printer

बिहार में विभिन्न नदियों के छठ घाटों को तैयार करने का जोर शोर से अभियान जारी 

बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर विभिन्न नदी-घाटों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विभिन्न जिलों से हमारे संवाददाताओं ने खबर दी है कि छठ घाटों की साफ-सफाई और घाटों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन के साथ विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं और आम लोग भी जुटे हुए हैं। 
 
छठ घाटों तक जाने वाले मार्गों को समतल करने के साथ बैरिकेडिंग भी की जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में गंगा घाटों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने के निर्देश दिये हैं। पटना के जिलाधिकारी डॉक्टर चन्द्रशेखर सिंह ने बताया है कि पटना स्मार्ट सिटी के एक सौ नब्बे से अधिक कैमरों से चौबीस छठ घाटों की निगरानी की जाएगी। वहीं, एकीकृत कमान और नियंत्रण केन्द्र से भी पल-पल की निगरानी रखी जाएगी।
 
इधर, स्वच्छता का संदेश देने के लिए कई घाटों पर दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कल पटना के कंगन घाट पर और आज लॉ घाट पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया है।
 
इधर, औरंगाबाद जिले की सूर्यनगरी देव में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध चार दिवसीय छठ मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि देव छठ मेले के अवसर पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने और सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किये गए हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला