मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 20, 2024 8:59 अपराह्न | Bihar

printer

बिहार में विपक्षी महागठबंधन ने चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए  उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है

बिहार में विपक्षी महागठबंधन ने चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए  उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राष्‍ट्रीय जनता दल इमामगंज, बेलागंज और रामगढ़ सीट पर चुनाव लडेगा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी तरारी सीट पर चुनाव लड़ेगी।

         राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने भी चारों सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राष्‍ट्रीय जनता दल और हिन्‍दुस्‍तानी आवाम मोर्चा जहां एक-एक सीट पर चुनाव लडेंगे वहीं भारतीय जनता पार्टी दो सीटों पर चुनाव लडेगी।