बिहार में लोक सभा चुनाव के पहले चरण के लिए चार संसदीय क्षेत्रों गया, नवादा, जमुई और औरंगाबाद में कुल 38 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गये हैं। नाम वापसी के अंतिम दिन गया संसदीय क्षेत्र से एक प्रत्याशी का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया। प्रत्याशी पर आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाने और चुनाव शपथ पत्र में गलत जानकारी देने का आरोप था। इस प्रकार गया संसदीय क्षेत्र में कुल 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वहीं तीन अन्य संसदीय क्षेत्रों से भी किसी ने नाम वापस नहीं लिया। इसके बाद औरंगाबाद में नौ , नवादा में आठ और जमुई संसदीय क्षेत्र में सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गये हैं।
इन चारों लोक सभा सीटों पर मतदान इस महीने की 19 तारीख को होगा।