मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 15, 2024 5:40 अपराह्न

printer

बिहार में लोकसभा चुनाव के पांचवें और शेष चरण के लिए प्रचार जोरों पर

 

बिहार में लोकसभा चुनाव के पांचवें और शेष चरण के लिए प्रचार जोरों पर है। एनडीए और महागठबंधन के नेता मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज शिवहर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वी चंपारण जिले के सिरोना में एक जनसभा को संबोधित किया। श्री नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में धर्म के आधार पर आरक्षण देकर बाबा साहब भीम राव आम्‍बेडकर के आदर्शों के खिलाफ काम कर रही है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तुष्टीकरण और जाति आधारित राजनीति को खत्म कर दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, चिराग पासवान और उपेन्द्र कुशवाहा सहित एनडीए के अन्य नेताओं ने भी जनसभाओं को संबोधित किया।

महागठबंधन की ओर से कांग्रेस, राष्‍ट्रीय जनता दल और विकासशील इंसान पार्टी के नेता भी रैलियां कर रहे हैं। पटना में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा समाज में दरार पैदा करना चाहती है इसलिए वह धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है।