बिहार में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेश के लोगों ने जय जवान, जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर राष्ट्रपति को भी उनकी जयंती पर श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्य राजकीय समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया जहां राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। राज्य के विभिन्न हिस्सों में भी कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान स्वच्छता अभियान, श्रमदान और स्वच्छता शपथ का आयोजन किया गया। पटना स्थित ऐतिहासिक गांधी संग्रहालय में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। संग्रहालय के प्रमुख प्रोफेसर रजी अहमद के नेतृत्व में राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यहां स्कूली छात्रों के लिए संवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न राजनैतिक दलों के कार्यालयों में भी दोनों महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
News On AIR | अक्टूबर 2, 2023 9:24 अपराह्न | Bihar
बिहार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धापूर्वक याद किया गया, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी जयंती पर नमन
