बिहार में एनडीए और महागठबंधन के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने आज विधानसभा चुनाव वाले क्षेत्रों में प्रचार किया। आज छठ पर्व के समापन के साथ, कल से चुनाव प्रचार तेज होने की उम्मीद है। इस बीच, महागठबंधन ने आज अपना संयुक्त चुनाव घोषणापत्र जारी किया, जिसमें रोज़गार, स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज- कल्याण पर विशेष ज़ोर दिया गया है।
Site Admin | अक्टूबर 28, 2025 8:52 अपराह्न
बिहार में राजनीतिक दलों के नेताओं ने विधानसभा चुनाव वाले क्षेत्रों में प्रचार किया