मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 30, 2024 6:06 अपराह्न

printer

बिहार में, भारतीय कम्‍युनिस्ट पार्टी – मार्क्‍सवादी लेनि‍नवादी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्‍याशियों की घोषणा कर दी है

 

बिहार में, भारतीय कम्‍युनिस्ट पार्टी – मार्क्‍सवादी लेनि‍नवादी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्‍याशियों की घोषणा कर दी है। विपक्षी महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कल हुए समझौते के अनुसार, पार्टी तीन लोकसभा सीटों– आरा, नालंदा और काराकाट पर चुनाव लड़ेगी।

आरा से सुदामा प्रसाद और नालंदा से संदीप सौरव चुनाव लड़ेंगे। राजाराम सिंह काराकाट लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी होंगे।

अगिआंव विधानसभा सीट के उप-चुनाव के लिए पार्टी ने शिव प्रकाश रंजन को उम्मीदवार बनाया है।

गठबंधन में एक-एक सीट मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को दी गई है। मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ने खगड़िया से संजय कुमार सिंह को प्रत्‍याशी बनाया है। भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ने बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से पूर्व विधायक अवधेश राय को टिकट दिया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला