अप्रैल 2, 2024 9:00 अपराह्न

printer

बिहार में भाजपा सांसद अजय निषाद ने पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

बिहार में भाजपा सांसद अजय निषाद ने पार्टी से इस्तीफा देकर आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। अजय निषाद मुजफ्फरपुर संसदीय सीट से निर्वाचित हुए थे। इस बार लोक सभा चुनावों में भाजपा ने उन्हें दोबारा मुजफ्फर पुर से टिकट नहीं दिया था। इसके बाद से वे काफी नाराज चल रहे थे। उनके साथ राजभूषण चौधरी को भाजपा ने टिकट दिया है जो पिछले चुनाव में विकास शील इंसान पार्टी से अजय निषाद के खिलाफ खड़े हुए थे।

 

अजय निषाद को कांग्रेस से मुजफ्फरपुर से उम्मीदवार घोषित किये जाने की संभावना है। नई दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।