बिहार में राजधानी पटना और समूचे राज्य में 11वां अतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मुख्य आधिकारिक समारोह पटना के कंकडबाग स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स परिसर में स्वास्थ्य विभाग और आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर श्री चौधरी ने दैनिक जीवन में योग के महत्व पर जोर देते हुए लोगों से स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनाने की अपील की।
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव और कई अन्य विशिष्ट लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। समूचे राज्य में तेज वर्षा होने के कारण योग से संबंधित गतिविधियां और कार्यक्रम भवनों में आयोजित हुए। एक विशेष कार्यक्रम मुंगेर के बिहार योग विद्यालय में आयोजित हुआ। सरकारी और निजी स्कूलों तथा उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अपने संस्थानों में विशेषज्ञों और शिक्षकों के मार्ग निर्देशन में मनाया।