मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 12, 2023 8:14 अपराह्न | Bihar | BIHAR NEWS IN HIND | BIHAR NEWS UPDATE TODAY

printer

बिहार में पारंपरिक खेल पिट्टो को लगोरी के रुप में बढावा दिया जा रहा

बिहार में पारंपरिक खेल पिट्टो को लगोरी के रुप में बढावा दिया जा रहा है। बेगूसराय, शेखपुरा, नालंदा और अन्य जिलों में लोग इसमें रुचि ले रहे हैं। पिछले दिनों हरियाणा के रेवाड़ी में लगोरी नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन आठ से दस सितंबर तक किया गया। सीनियर महिला टीम ने इसमें पहली बार भाग लेते हुए बिहार की टीम शीर्ष आठ टीमों में रही। यह आयोजन एमेच्योर लगोरी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से किया गया।

खेल मंत्रालय ने इसे लोकप्रिय बनाने के लिए गोवा में अगले महीने आयोजित होने वाले 37वें राष्ट्रीय खेल में शामिल करने का निर्णय किया है। बिहार की टीम भी इसमें हिस्सा लेगी।