बिहार में नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आज राज्य के 42वें राज्यपाल के रूप में पद की शपथ ली। पटना के राजभवन में आयोजित एक समारोह में पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इससे पहले श्री खान केरल के राज्यपाल थे, जिन्होंने अब श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का स्थान लिया है। हाल ही में राज्यपालों के फेरबदल में श्री अर्लेकर को केरल का राज्यपाल बनाया गया था।