मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 19, 2023 5:31 अपराह्न | Bihar

printer

बिहार में देखने को मिली गणेश चतुर्थी की धूम

बिहार में गणेश पूजा की धूम है। कई स्थानों पर पूजा पंडाल स्थापित किए गए हैं, लोग भक्ति भाव के साथ भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर रहे हैं। पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां मुंबई के प्रसिद्ध लाल बाग से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। महाराष्ट्र मंडल के सचिव संजय भोसले ने बताया कि पटना में अगले 7 दिनों तक उनकी संस्था के पूजा पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महाराष्ट्र मंडल की ओर से पटना में पिछले 53 साल से गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इधर, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य वासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी है।