प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुयी है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य का औसत अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विज्ञान केन्द्र, पटना के वैज्ञानिक ने बताया है कि अगले बहत्तर घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि का पूर्वानुमान है।
Site Admin | मार्च 10, 2025 11:28 पूर्वाह्न
बिहार में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी
