मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 14, 2024 1:38 अपराह्न

printer

बिहार में जोरों पर प्रचार, सुशील मोदी के निधन से भाजपा ने रद्द किए आज के कार्यक्रम

बिहार में पांचवें और शेष चरणों के लिए प्रचार जोरों पर है। एनडीए के वरिष्‍ठ  नेता, लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास, हिंदुस्‍तानी आवाम मोर्चा और राष्‍ट्रीय लोक मोर्चा रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन के कारण भाजपा के स्‍टार प्रचारकों ने आज के पार्टी कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।

महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश साहनी के साथ रैली कर रहे हैं। बिहार प्रदेश कांग्रेस समिति के नेता और पार्टी उम्मीदवार विभिन्‍न निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार में व्‍यस्‍त हैं।