मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

नवम्बर 7, 2024 8:19 अपराह्न | Bihar

printer

बिहार में छठ पूजा महापर्व के तीसरे दिन लाखों लोगों ने छठ घाटों पर सूर्य देव को संध्या अर्घ्य दिया

बिहार में छठ पूजा महापर्व के तीसरे दिन लाखों लोगों ने छठ घाटों पर सूर्य देव को संध्या अर्घ्य दिया। गंगा, गंडक, कोसी, महानंदा, बागमती और अन्य नदियों के छठ घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए एकत्र हुए। श्रद्धालु पानी में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं। छठ पूजा पर मौसमी फल, ठेकुआ और खजुरिया को टोकरी में रखकर सूर्यदेव को अर्पित किया जाता है। चार दिवसीय यह पर्व कल सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होगा। उसके बाद पारण किया जाएगा और श्रद्धालु अपना 36 घंटे का उपवास तोड़ेंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला