बिहार में गृह विभाग ने आज बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदल दिया गया है। चंद्रप्रकाश – जमुई के नये पुलिस अधीक्षक बनाये गये हैं। शैलेश कुमार सिन्हा को शिवहर, कार्तिकेय के शर्मा को पूर्णिया और अशोक मिश्रा को समस्तीपुर का नया एसपी बनाया गया है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार वैभव शर्मा – कटिहार, रौशन कुमार – रोहतास, अवधेश दीक्षित – गोपालगंज, भारत सोनी – नालंदा के पुलिस अधीक्षक बनाये गये हैं। वहीं मिस्टर राज को भोजपुर, अजय कुमार को लखीसराय, शुभम आर्य को बक्सर और अभिनव धीमान को नवादा जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
Site Admin | सितम्बर 12, 2024 8:38 अपराह्न
बिहार में गृह विभाग ने बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया
