बिहार में गंगा, सोन और पुनपुन नदियों के जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे बाढ़ प्रभावित 13 जिलों में स्थिति में सुधार की संभावना है। बाढ़ से राज्य में सोलह लाख से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है। पटना, बेगूसराय, वैशाली, मुंगेर और भागलपुर सबसे अधिक प्रभावित हैं।
इसके अलावा बक्सर, भोजपुर, सारण, शेखपुरा, समस्तीपुर, खगड़िया, कटिहार और लखीसराय जिले प्रभावित हुए हैं। राज्य में 68 प्रखंडों में 395 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार विभिन्न जिलों में जिला प्रशासन की ओर से 577 सामुदायिक रसोई संचालित हो रही है, जिसमें करीब साढ़े तीन लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था की गयी है।
साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों जिला प्रशासन द्वारा स्थापित शिविर में शरण लिये हुए हैं।