बिहार में कोसी नदी में आई भीषण बाढ़ से राज्य के 16 जिलों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। पिछले 48 घंटों में राज्य के सीमांचल और पूर्वी हिस्सों में बाढ़ का प्रकोप बढ़ गया है। मधेपुरा और सहरसा जिलों में अनेक गांव जलमग्न हो गए हैं। 12 लाख से अधिक लोगों पर बाढ़ का असर पड़ा है।
सबसे बुरी तरह प्रभावित सीतामढ़ी और दरभंगा जिलों में राहत और बचाव कार्यो में विशेष अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। कई भागों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। भारतीय वायु सेना बचाव कार्यो में मदद कर रही है। कृषि विभाग ने अधिकारियों से कहा है कि वे सर्वेक्षण करें और एक सप्ताह के भीतर बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान के आकलन करें।