बिहार में कांग्रेस ने लोक सभा चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। मौजूदा सांसद मोहम्मद जावेद किशनगंज से , विधायक अजित शर्मा भागलपुर और तारिक अनवर कांग्रेस से चुनाव लड़ेंगे। मोहम्मद जावेद 2019 के लोक सभा चुनावों में महागठबंधन की ओर से बिहार में जीत हासिल करने वाले एक मात्र सांसद थे।
बिहार में कांग्रेस नौ लोक सभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने राज्य के लिए प्रत्याशियों की आज अपनी पहली सूची जारी की है।