जुलाई 20, 2024 9:20 अपराह्न

printer

बिहार में कंपनियों को रोजगार सृजन अनुदान मिलेगा

बिहार में कंपनियों को रोजगार सृजन अनुदान मिलेगा। उद्योग विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग द्वारा निर्धारित अनुदान प्रक्रिया के अनुसार उन्हीं कम्पनियों को अनुदान मिलेगा जो बिहार के लोगों को कर्मचारी के रूप में रखेंगे।
अनुदान का लाभ स्थायी कर्मचारी रखने पर ही मिलेगा। जिन इकाइयों का निवेश प्रस्ताव राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद की ओर से अनुमोदित है, उन्हीं को लाभ दिया जाएगा।