बिहार में पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा और भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार मनन कुमार मिश्रा आज राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गये। दो सीटों पर उपचुनाव के लिए केवल दो नामांकन दाखिल किए गए थे। आज नामांकन पत्र वापस लेने का आखिरी दिन था और किसी ने भी अपना पर्चा वापस नहीं लिया, इसलिए परिणाम घोषित कर दिया गया।
श्री कुशवाहा राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष हैं और उनकी पार्टी एनडीए में है। भारतीय जनता पार्टी ने उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया था। मनन कुमार मिश्रा एक वरिष्ठ वकील और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हैं। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारने का फैसला किया था।