दिसम्बर 16, 2024 2:03 अपराह्न

printer

बिहार में आज से हवा के रूख में परिवर्तन होने की सम्भावना

बिहार में आज से हवा के रूख में परिवर्तन होने की सम्भावना है। मौसम विज्ञान केन्द्र, पटना के अनुसार पछुआ की जगह पूरबा हवा बहने से अगले चार दिनों के दौरान ठंड में कमी आयेगी। वहीं, सुबह के समय राज्य के कई भागों में हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया रहेगा। इधर, कल जमुई में शीतलहर की स्थिति देखी गयी। यहंा का न्यूनतम तापमान चार दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।