बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एन डी ए सरकार की ओर से लाए गए महिला आरक्षण बिल-नारी शक्ति वंदन विधेयक का स्वागत किया है। विधेयक के बारे में पहली बार अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे हमेशा से ही लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं की सीटों में महिलाओं के आरक्षण के पक्षधर रहे हैं। पहले भी वे संसद में इसके समर्थन में वक्तव्य दिए हैं जो रिकार्ड में है। पटना में संवाददाताओं के प्रश्नों के उत्तर देते हुए श्री कुमार ने कहा कि विधेयक को जल्द लागू करना चाहिए। श्री कुमार ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों में महिलाओं को विभिन्न पदों पर 50 प्रतिशत का आरक्षण देकर उन्होंने देश को दिशा दिखाने का काम किया है। पंचायतों में 2006 में और नगर निकायों में 2007 में आरक्षण दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस महकमे और शिक्षकों की नियुक्ति सहित बिहार सरकार की नौकरियों में भी महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। इसके सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहे हैं और बेटियां सशक्त हो रही हैं।
News On AIR | सितम्बर 20, 2023 7:53 अपराह्न | Bihar
बिहार: मुख्यमंत्री ने महिला आरक्षण बिल-नारी शक्ति वंदन विधेयक का स्वागत किया
