दिसम्बर 23, 2024 12:15 अपराह्न

printer

बिहार महिला कबड्डी विश्व कप, 2025 की मेजबानी करेगा

बिहार महिला कबड्डी विश्व कप, 2025 की मेजबानी करेगा। राजगीर खेल अकादमी के इंडोर हॉल में मार्च महीने में यह प्रतियोगिता आयोजित होगी। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि प्रतियोगिता में 14 देश-भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, नेपाल, पाकिस्तान, ईरान, इंडोनेशिया, श्रीलंका, थाईलैंड, पोलैंड, अर्जेंटीना और दक्षिण अफ्रीका की टीमें के भी भाग लेने की संभावना है।

 

श्री शंकरण ने बताया कि  आयोजन के सिलसिले में कल अंतरराष्ट्रीय कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष और एशियन कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष पटना पहुंचे थे। गौरतलब है कि बिहार को दूसरी बार इस प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। पहली बार वर्ष 2012 में पाटलिपुत्र खेल परिसर में महिला कबड्डी विश्व कप का आयोजन हुआ था।