सितम्बर 27, 2024 7:49 अपराह्न

printer

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल में बिहार के छात्रों की पिटाई की कड़ी निंदा की

 

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने पश्चिम बंगाल में बिहार के छात्रों के साथ दुर्व्यवहार की घटना को शर्मनाक बताया है। उन्होंने सिलीगुड़ी में बिहार के छात्रों के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी प्रदेश में बिहार के छात्रों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। डॉ. जायसवाल ने बिहार के बच्चों के साथ मारपीट की घटना को लेकर ममता बनर्जी सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला