मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 20, 2024 9:06 पूर्वाह्न

printer

बिहार: बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने पटना पहुंचेगी उच्च स्तरीय अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम

बिहार में हाल ही में आई बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम तीन दिवसीय दौरे पर आज पटना पहुंचेगी। सात सदस्यीय टीम का नेतृत्व गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव पार्थसारथी कर रहे हैं। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने बताया कि टीम 20 और 21 अक्टूबर को प्रभावित इलाकों का दौरा करेगी और 22 अक्टूबर को राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी।

 

उन्होंने कहा कि तटबंधों, सड़कों, इमारतों, फसल, बिजली आपूर्ति लाइनों को भारी नुकसान के मद्देनजर राज्य सरकार ने केंद्र से 3 हजार 638 करोड़ रुपये की राहत और सहायता मांगी है। श्री सुमन ने कहा कि इस सहायता का उपयोग बाढ़ क्षतिपूर्ति, फसल क्षति मुआवजा प्रदान करने और बाढ़ के दौरान ढह गई अन्य संरचनाओं को बहाल करने के लिए किया जाएगा। इस साल अगस्त और सितंबर महीने में करीब 30 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए थे। गंडक और कोसी नदी के जलस्‍तर में अभूतपूर्व वृद्धि के कारण उत्तर बिहार में व्यापक क्षति हुई थी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला