मई 4, 2024 8:21 पूर्वाह्न

printer

बिहार: प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी बिहार के दरभंगा में करेंगे जनसभा को संबोधित

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी आज बिहार के दरभंगा में एक जनसभा को सम्‍बोधित करेंगे। श्री मोदी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गोपालजी ठाकुर के समर्थन में दरभंगा राज ग्राउंड में दोपहर लगभग तीन बजे चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसे देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

राष्‍ट्रीय जनता दल से वरिष्‍ठ नेता और मौजूदा विधायक ललित कुमार यादव दरभंगा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 14 मई को दरभंगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान होगा। इसी दिन समस्तीपुर, उजियारपुर, मुंगेर और बेगूसराय में भी वोट डाले जाएंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला