मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 3, 2024 11:45 पूर्वाह्न

printer

बिहार: प्रदेश भाजपा आज से सदस्यता अभियान की करेगी शुरूआत

प्रदेश भाजपा आज से सदस्यता अभियान की शुरूआत करेगी। इस अभियान के तहत राज्य में 1 करोड़ 54 लाख से अधिक सदस्य बनाने के लिए चार स्तर पर निगरानी टोली बनाई गई है। इसमें पांच सदस्यीय प्रदेश स्तरीय सदस्यता निगरानी टीम के नीचे जिले में चार, मंडल में तीन और शक्ति केन्द्र स्तर पर एक सदस्य सहयोगी को अभियान के निगरानी का दायित्व दिया गया है। सदस्यता अभियान की जांच के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल किया जाएगा।

 

इससे एक व्यक्ति की सदस्यता दो बार नहीं हो सकेगी। इधर, नगर विकास और आवास मंत्री नितिन नवीन ने कहा है कि सदस्यता अभियान के जरिए समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचकर उन्हें पार्टी से जोड़ा जाएगा।