मार्च 31, 2024 9:10 अपराह्न

printer

बिहार: पटना में राष्ट्रीय सब जूनियर कबड्डी बालिका प्रतियोगिता की शुरुआत हुई

बिहार की राजधानी पटना में आज से राष्ट्रीय सब जूनियर कबड्डी बालिका प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आज से शुरु 33वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी बालिका प्रतियोगिता में 27 राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।  पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। यह प्रतियोगिता 3 अप्रैल को संपन्न होगी।