मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 5, 2024 11:55 पूर्वाह्न

printer

बिहार: पटना में आयोजित समारोह में 42 चयनित शिक्षकों को शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेगी राज्य सरकार

आज शिक्षक दिवस है। पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में यह दिन मनाया जाता है। इस अवसर पर राज्य सरकार पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित समारोह में 42 चयनित शिक्षकों को शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेगी।

 

शिक्षा विभाग की सूची में 11 महिला शिक्षक शामिल हैं। भोजपुर जिले के कस्तूरबा गर्ल्स हाई स्कूल के ललित कला शिक्षक पिंटू प्रसाद का नाम भी सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची में शामिल किया गया है। पिंटू प्रसाद हाल ही में हस्तशिल्प के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भी चुने गए हैं। इन सभी शिक्षकों को 15 हजार रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इस मौके पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ और प्राथमिक शिक्षा के निदेशक मिथिलेश मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

 

इसके अतिरिक्त आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में बिहार के दो शिक्षकों समेत देशभर के 82 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी। बिहार से सम्मानित होने वाले शिक्षकों में कैमूर जिले के सिकेन्द्र कुमार सुमन और मधुबनी जिले की डॉ़ मीनाक्षी कुमारी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित करेंगी।